फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा मंगलवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा मंगलवार को
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को शहर में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। पदयात्रा प्रातः 11 बजे लोकभवन से प्रारंभ होकर परिवर्तन चौक स्थित स्टेडियम मेट्रो स्टेशन, हजरतगंज तक पहुंचेगी। इस पदयात्रा में 30 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का दावा पार्टी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

पदयात्रा में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी दिलीप पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा भाजपा लखनऊ महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही अवध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन राजधानी पहुंचकर पदयात्रा में सहभागिता करेंगे। पदयात्रा में सीए, अधिवक्ता, समाजसेवी, प्रबुद्धजन, व्यापारीगण सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सम्मानित लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें