फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बसंतकुंज योजना में एलडीए ने 147 आवेदकों को आवंटित किए फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंतकुंज योजना में एलडीए ने 147 आवेदकों को आवंटित किए फ्लैट
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के हैं आवंटी

लॉटरी से किया गया आवंटन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बसंतकुंज योजना में अल्प आय वर्ग के 147 फ्लैटों को का आवंटन शुक्रवार को एलडीए ने लॉटरी के जरिए किया। यह आवेदक 147 प्रतीक्षा सूची में शामिल थे। लॉटरी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो हॉल में डाली गई।
विज्ञापन


एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में बसंत कुंज योजना सेक्टर-आई के 776 रिक्त भवनों के लिए 20 एवं 21 फरवरी को लॉटरी की गई थी। जिसमें 147 परिवार प्रतीक्षा सूची रह गए थे, उनको उस समय आवास नहीं लि पाए थे। शुक्रवार को प्रतीक्षा सूची में शामिल आवंटियों के के मध्य भवनों का लकी ड्रॉ निकाला गया। सुबह 10:00 बजे शुरू हुई लॉटरी दोपहर 01:00 बजे तक चली। जिसमें सफलतापूर्वक सभी आवेदकों को भवनों का आवंटन कर दिया गया। जल्द ही सभी लाभार्थियों को आवंटन पत्र जारी कर दिया जाएगा। इसमें जो लाभार्थी भवन की कुल धनराशि का 25 प्रतिशत भुगतान कर देंगे, उन्हें अनुबंध के तहत भवन का कब्जा भी प्रदान कर दिया जाएगा। लॉटरी का ऑनलाइन प्रसारण यू-ट्यूब पर था। ऐसे में कई आवेदक लाइव प्रसारण में अपना नाम देखकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें