फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष और वरुण विहार योजना की चार या पांच नवंबर को होगी लॉटरी,

विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिष और वरुण विहार योजना की चार या पांच नवंबर को होगी लॉटरी,
विज्ञापन


4500 भूखंडों के लिए करीब 32 हजार ने किया आवेदन

लॉटरी के बाद खुलेगा दूसरे चरण का पंजीकरण

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए की सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेस-वे स्थित वरुण विहार योजना में भूखंडों के लिए पंजीकरण मंगलवार को बंद हो गया। दोनों योजनाओं के करीब 4500 भूखंडों के लिए 32 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अब इनके बीच भूखंड आवंटन के लिए चार या पांच नवंबर को लॉटरी डाली जाएगी।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। योजना का पंजीकरण 24 सितंबर को एक महीने के लिए खोला गया था। उसके बाद तीन दिन का समय और बढ़ाया गया। अब यह समय पूरा हो गया है और लॉटरी की डालने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। लॉटरी के बाद दोनों याेजनाओं में एक-एक हजार भूखंडों का और पंजीकरण खोला जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें