फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वागेश्वरी अपार्टमेंट में आज से होगा पंंजीकरण, ढाई लाख की मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
वागेश्वरी अपार्टमेंट में आज से होगा पंंजीकरण, ढाई लाख की मिलेगी छूट
विज्ञापन


उपलब्ध हैं वन बीएचके के हैं 312 फ्लैट

26 नवंबर तक खुला है आवेदन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए के वागेश्वरी अपार्टमेंट में वन बीएचके के फ्लैटों के लिए पंजीकरण सोमवार से शुरू हो जाएगा। शारदा नगर विस्तार स्थित इस आवासीय योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदकों को 2.50 लाख रुपये की छूट भी कीमत में दी जाएगी। पंजीकरण 26 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि कम आय वर्ग के लिए लोगों के लिए विशेष तौर प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत बिजनौर रोड स्थित शारदा नगर विस्तार योजना में एक वन बीएचके के 312 फ्लैट बनाए गए हैं। फ्लैट का क्षेत्रफल 40.25 वर्ग मीटर है और कीमत 8.99 लाख रुपये तय की गई है। इसमें लाभार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख और राज्य सरकार की ओर से एक लाख रुपये का अनुदान मिलेगा। अनुदान के बाद लाभार्थी को 6.49 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। पंजीकरण के लिए 5000 हजार रुपये की धनराशि तय की गई है। पंजीकरण ऑन लाइन एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर होगा। योजना से पीजीआई पांच किलोमीटर और चारबाग रेलवे स्टेशन 12 किलोमीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें