फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलभराव प्रभावित सैठा और फैजुल्लागंज पहुंचे नगर आयुक्त, नाव से राहत कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव प्रभावित सैठा और फैजुल्लागंज पहुंचे नगर आयुक्त, नाव से राहत कार्यों का लिया जायजा
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित इलाकों में नगर निगम के राहत कार्य जारी हैं। बुधवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने  सैठा और फैजुल्लागंज का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


सैठा में अभी भी कई जगह पानी भरा है। लोगों को आने-जाने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए नावें चलाई जा रही हैं। नगर आयुक्त ने टीमों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सबसे पहले है, हर जरूरतमंद तक भोजन, पानी और दवा पहुंचे।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज में उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी। जलभराव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव हो रहा है। जहां कर्मचारियों का पहुंचना मुश्किल है, वहां ड्रोन से दवा छिड़की जा रही है। अब तक नगर निगम के जोन-3 और जोन-6 में 138 एकड़ क्षेत्र में ड्रोन से छिड़काव हो चुका है।


नगर निगम ने प्रभावित लोगों के लिए 12 अस्थायी रैन बसेरे बनाए हैं। दाउदनगर में 10, लोहरामऊ और मिल्लतनगर में एक-एक बसेरा है। इसके अलावा पल्टन छावनी, उमराव हाता और इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे 100-100 बिस्तर वाले तीन स्थायी बसेरे भी तैयार हैं। बसेरों में पंखे, कूलर, बिस्तर और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

अब तक 80 हजार लीटर पैकेट वाला पानी बांटा जा चुका है और कई जगह टैंकर लगाए गए हैं। 13 चल शौचालय और दाउदनगर में 65 अतिरिक्त लाइटें भी लगाई गई हैं।
नगर आयुक्त ने कहा कि अभी तो राहत कार्य जारी है लेकिन पानी उतरने के बाद कीचड़, कचरा और बीमारियों से निपटने की तैयारी भी अभी से पूरी रखें, ताकि पानी कम होते ही सफाई और फॉगिंग का अभियान तेज किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें