फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बरेली में 6 से 13 अगस्त तक होगी सेना भर्ती रैली ट्रेड्समेन, क्लर्क और स्पोर्ट्स पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली में 6 से 13 अगस्त तक होगी सेना भर्ती रैली
विज्ञापन


ट्रेड्समेन, क्लर्क और स्पोर्ट्स पदों पर होगी भर्ती

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए मौका है। बरेली स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर में 6 से 13 अगस्त तक यूनिट हेडक्वार्टर्स कोटा के तहत भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन, अग्निवीर लिपिक और अग्निवीर स्पोर्ट्स के पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती रैली मुख्य रूप से जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व और सेवारत सैनिकों के पुत्रों, भाइयों, युद्ध में शहीद और घायल सैनिकों के बेटों, युद्ध विधवाओं के पुत्रों के लिए होगी। इसके अलावा अन्य रेजिमेंटों के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिक, युद्ध के दौरान घायल सैनिकों के भाई, पुत्र और कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे भी इसमें भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ी भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को सभी जरूरी प्रमाण पत्र और दस्तावेजों के साथ सुबह चार बजे जाट रेजिमेंटल सेंटर जाट गेट पर पहुंचना होगा। सुबह सात बजे के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


----


कब होगी किनके लिए होगी भर्ती

- छह अगस्त को अग्निवीर स्पोर्ट्स और सामान्य ड्यूटी पदों के लिए भर्ती होगी। इसमें भारत के सभी राज्यों के वे खिलाड़ी शामिल होंगे जिन्हें खेल परीक्षण के दौरान चयनित किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अभ्यर्थी शामिल नहीं होंगे।

-सात अगस्त को हरियाणा के अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रेवाड़ी, नूंह, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी।

- आठ अगस्त को उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, कुशीनगर, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, अयोध्या, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अभ्यर्थी अग्निवीर सामान्य ड्यूटी के लिए शामिल होंगे।

- 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, जालौन, हापुड़, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर और संभल के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन


-11 अगस्त को राजस्थान के अजमेर, बांसवाड़ा, बारा, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, जोधपुर, अलवर और श्रीगंगानगर के अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी की भर्ती होगी।

-12 अगस्त को अग्निवीर ट्रेड्समेन पद के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।

-13 अगस्त को अग्निवीर लिपिक पद के लिए केवल जाट रेजिमेंट के सभी राज्यों के अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।

-


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें