फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब अलीगंज में दिखी टूटी छत वाली पानी की टंकी

विज्ञापन
अलीगंज में टूटी पानी की टंकी की छत
विज्ञापन
अब अलीगंज में दिखी टूटी छत वाली पानी की टंकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजाजीपुरम के बाद अब अलीगंज में पानी की टंकी की छत टूटी होने का मामला सामने आया है। इसी टंकी से इलाके के करीब 20 हजार की आबादी को पानी की आपूर्ति होती है। ऐसे में टंकी की छत टूटी होने से पानी दूषित हो रहा है। हालांकि जलकल विभाग का दावा है कि आपूर्ति पानी की जांच के बाद ही की जाती है।
विज्ञापन

दो दिन पहले राजाजीपुरम ई ब्लाक की पानी की टंकी की छत टूटे होने का मामला सामने आया था। उसके बाद अब बृहस्पतिवार को अलीगंज सेक्टर बी में पानी टंकी की छत टूटी होने का मामला सोशल मीडिया पर सामने आया है। लोगों का कहना है कि इसी खुली टंकी से पानी की आपूर्ति की जाती है। टंकी खुली होने से आंधी और तेज हवा के दौरान धूल मिट्टी के अलावा पक्षियाें की मलमूत्र की गंदगी भी इसी में जा रही है। जिससे पानी दूषित होता है। इस बारे में जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि जोनल अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। टंकी टूटी है तो उसकी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें