फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए कालोनी इलाके में पानी की टंकियों की सफाई आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए कालोनी इलाके में पानी की टंकियों की सफाई आज से
विज्ञापन

25 फरवरी तक अलग-अलग इलाके में होगा काम
सफाई वाले दिन शाम को होगी पानी की किल्लत


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए कालोनी और हिंद नगर इलाके की कई पानी की टंकियों की सफाई का काम जलकल विभाग सोमवार से शुरू करेगा। यह काम 16 से 25 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में होगा। जिस दिन जिस इलाके की टंकी सफाई का काम होगा उस दिन उस इलाके में शाम की आपूर्ति प्रभावित होगी। इसको लेकर जलकल विभाग की ओर से सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि सफाई का काम सुबह की आपूर्ति करने के बाद किया जाएगा। ऐसे में लोगों से अपील है कि वह टंकी की सफाई वाले दिन सुबह की आपूर्ति के समय ही जरूरत का पानी स्टोर कर लें जिससे कि उनको शाम को परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि कहीं पर पेयजल की समस्या आएगी तो वहां पर संबंधित जोन की ओर से पानी के टैंकर भी मांग पर लगाए जाएंगे। ताकि पेयजल की किल्लत न हो।
विज्ञापन


----

कब किस टंकी की होगी सफाई

-सेक्टर-के एलडीए कॉलोनी टंकी की 16 फरवरी को
-सेक्टर-एन एलडीए कॉलोनी टंकी की 17 फरवरी को
- सेक्टर-एम एलडीए कॉलोनी टंकी की 19 फरवरी को
-हिंद नगर टंकी की 21 फरवरी को
- किला गांव टंकी की 23 को
- औरंगाबाद टंकी की 24 फरवरी को
- बेहसा टंकी की 25 फरवरी को

-----------


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें