फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए और स्मारक समिति के पार्कों की होगी आय-व्यय की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए और स्मारक समिति के पार्कों की होगी आय-व्यय की जांच
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट, खामियों दूर करने पर दिया जोर

हर पार्क की पूरी रिपोर्ट जाएगी बनाई

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए और स्मारक समितियों की स्वामित्व वाले पार्कों की आमदनी और खर्च की जांच होगी। मंडलायुक्त ने इसकी रिपोर्ट तैयारी एलडीए और स्मारक अधिकारियों से तलब की है। शुक्रवार को उन्होंने पार्कों के रखररखाव को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने एलडीए अधिकारियों से कहा कि जो पार्क प्राधिकरण के हैं और जो पार्क स्मारक समिति ( बसपा सरकार में बनवाए गए ) के हैं उन सभी पार्कों को अलग-अगल आमदनी और खर्च की रिपोर्ट बनाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने पार्कों में उपलब्ध कराई जा रही समस्त गतिविधियों एवं सुविधाओं जैसे ओपन जिम, बच्चों के खेल उपकरण, फव्वारे, लाइटिंग व्यवस्था, शौचालय, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था, हरित क्षेत्र का रख-रखाव, सांस्कृतिक/सामुदायिक कार्यक्रमों की व्यवस्था आदि का विस्तृत विवरण भी तैयार करने को कहा है। किस पार्क का रखरखाव कौन सी एजेंसी कर रही है यह जानकारी भी दी जाए। प्रत्येक पार्क में एक निरीक्षण रजिस्टर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। निरीक्षण करने वाला अधिकारी उसमें टिप्पणी पर दर्ज करे। पार्कों में खराब पड़ी लाइटों, फव्वारों एवं अन्य उपकरणों को तत्काल ठीक कराया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, सीसीटीवी कैमरों की दुरुस्त रखा जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें