फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच महीनें में गोमती नदी में चलने लगेगा टूरिस्ट क्रूज

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महीनें में गोमती नदी में चलने लगेगा टूरिस्ट क्रूज
विज्ञापन

हनुमान सेतु से बैराज के बीच होगा संचालन
एक साथ 200 लोग कर सकेंगे सैर

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आने वाले पांच महीनों में गोमती नदी में टूरिस्ट क्रूज सुविधा शुरू हो जाएगी। क्रूज पर एक साथ 200 लोग सैर कर सकेंगे। इसमें कॉन्फ्रेंस हॉल, वीआईपी लाउंज, डिजिटल स्क्रीन व ओपेन रेस्टोरेंट आदि की सुविधा मिलेगी। हनुमान सेतु के पास रिवर फ्रंट पर क्रूज का निर्माण शुरू हो गया है। रविवार को एलडीए वीसी ने स्थल पर निरीक्षण कर प्रोजेक्ट की प्रगति समीक्षा की।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि पांच महीनें में क्रूज का निर्माण पूरा कर संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। टूरिस्ट क्रूज के संचालन का काम कोलकाता की कंपनी मेसर्स बालाजी सेल्स एंड पूर्णिमा इंटरप्राइजेज के पास है। कंपनी ने हनुमान सेतु के पास रिवर फ्रंट पर क्रूज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण पर लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह पूरा खर्च कंपनी वहन करेगी। इसके अलावा कंपनी क्रूज संचालन के एवज में सालाना 16 लाख रुपये एलडीए को भी देगी।
विज्ञापन


--------------

आधा घंटा में एक चक्कर पूरा करेगा क्रूज

एलडीए वीसी ने बताया कि क्रूज की लंबाई 45 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसमें एक बार में 200 लोग सवार होकर नदी की सैर कर सकेंगे। क्रूज का संचालन हनुमान सेतु से गोमती बैराज के बीच किया जाएगा, जोकि 30 से 45 मिनट में एक चक्कर पूरा करेगा। क्रूज की सैर के लिए प्रति व्यक्ति 300 रुपये का टिकट प्रस्तावित है। वहीं, लंच, डिनर व बुफे आदि की सुविधा के लिए अलग से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

---

मरीन लाइफ की जानकारी भी दी जाएगी
टूरिस्ट क्रूज पर कैप्टन समेत पांच मरीन क्रू-मेंबर्स तैनात होंगे। संचालन शुरू होने पर कैप्टन की ओर से पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए क्रूज पर मौजूद लोगों को खास तौर से बच्चों को क्रूज की विशेषताओं व संचालन के साथ ही मरीन लाइफ के बारे में रोचक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों व युवाओं के लिए तरह-तरह की मनोरंजक गतिविधियां भी होंगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें