फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सपा और कांग्रेस एसआईआर पर कर रही राजनीति--डा. राजेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस एसआईआर पर कर रही राजनीति--डा. राजेश्वर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने एसआईआर को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर यह आरोप लगाया कि यह दल राष्ट्रहित नहीं बल्कि संकीर्ण वोट-बैंक की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की चुप्पी और कई मामलों में परोक्ष समर्थन को किसी भी दृष्टि से अनजाने में की गई भूल नहीं कहा जा सकता। यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसका उद्देश्य अवैध घुसपैठियों को मतदाता में परिवर्तित कर सत्ता की राजनीति को साधना है। किसी भी संप्रभु, लोकतांत्रिक और आत्मसम्मान से भरे राष्ट्र के लिए यह रवैया पूरी तरह अस्वीकार्य और खतरनाक है। एसआईआर एक संवैधानिक, आवश्यक और अनिवार्य प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल वास्तविक और प्रमाणिक भारतीय नागरिक ही देश के भविष्य का निर्धारण करें न कि अवैध घुसपैठिये।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें