फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एयरपोर्ट पर यात्री की तबियत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राजधानी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर सोमवार को एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई।आनन-फानन मेडिकल टीम बुलाकर जांच करने के बाद उसे लोक बंधु अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक रियाद से सुबह 9 बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 333) सोमवार को दोपहर करीब 11:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची।एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे। तभी दोपहर करीब 12:10 बजे एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर उक्त विमान से आए यात्री मोहम्मद समीर खान की हालत अचानक बिगड़ गई। उसकी नाक से अचानक तेज खून बहने लगा। यह देख वहां पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने आनन फानन इसकी सूचना एयरपोर्ट मेडिकल सेंटर पर दी। सूचना के बाद पहुंची एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने उसकी जांच करने के बाद उसे लोक बंधु अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में एंबुलेंस के जरिए उसे लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। उधर यात्री मोहम्मद समीर खान को रिसीव करने लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे उसके रिश्तेदार भी अस्पताल में उसके साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें