फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाजार चौक कालीजी वार्ड में होंगे एक करोड़ के विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार चौक कालीजी वार्ड में होंगे एक करोड़ के विकास कार्य
विज्ञापन


सांसद डा. दिनेश शर्मा ने किया शिलान्यास

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चौक बाजार कालीजी वार्ड में एक करोड़ रुपये की लागत से सड़क नाली, फुटपाथ निर्माण के विकास कार्य कराए जाएंगे। यह कार्य सांसद डा. दिनेश शर्मा और विधायक नीरज बोरा के बजट से कराए जाएंगे। इनका शिलान्यास रविवार को डा. शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी वितरित किए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा अन्नू ने बताया कि वार्ड मे फुटपाथ पर रहने-सोने वाले मजदूरों और गरीब परिवारों को अत्यंत ठंड से बचाने हेतु रेड क्रॉस सोसाइटी लखनऊ,कोनेश्वर मंदिर ट्रस्ट एवं श्रीमती चंदा रानी जैन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर 400 कंबलों का वितरण राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा ने किया। उन्होंने एसआईआर की जानकारी के लिए बूथ संख्या 50,51, 52, को देख रहे ऋषि कपूर व विशाल गुप्ता से ली। इस मौके पर नगर निगम के जोनल अभियंता नगर निगम अशोक यादव, सहायक अभिंयता आलोक श्रीवास्तव, पश्चिम विधानसभा के मंडल चार के भाजपा अध्यक्ष संदीप तिवारी, कैलाश चंद्र जैन, पार्षद मनीष रस्तोगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें