गृहकर जमा न करने पर एनबीएफजीआर संस्थान सील
गृहकर जमा न करने पर एनबीएफजीआर संस्थान सील
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ । नगर निगम ने गृहकर जमा न करने पर सोमवार को नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्स (एनबीएफजीआर) संस्थान को सील कर दिया। यह कार्रवाई एक करोड रुपए से अधिक बकाया गृहकर जमा न करने पर की गई है ।
जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी ने बताया की कई बार बिल और नोटिस जारी किए जाने के बाद भी संस्थान की ओर से बकाया गृह कर जमा नहीं किया गया। जिस कारण अब सीलिंग की कार्रवाई की गई है। संस्थान पर 1 करोड़ 36 लाख 65 हजार 932 रुपये का गृहकर का बकाया है।