एससी सिंह, स्मार्ट सिटी के नए जीएम
एससी सिंह फिर बने स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक
दो महीनेंं से खाली चल रहा था पद
नव नियुक्त महाप्रबंधक ने पदभार भी किया ग्रहण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ । करीब दो महीनें से खाली चल रहा स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक का पद अब भर गया है। इस पद पर सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता एससी सिंह को नियुक्त किया गया है। यह इससे पहले भी सेवाकाल के दौरान इस पद पर रह चुके हैं।
करीब दो महीनें पहले स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक के पद पर तैनात इंजीनियर एके सिंह की हार्टअटैक से मृत्यु हो गई थी। वह एलडीए से सेवानिवृत्त होने के बाद करीब एक साल से कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत के बाद से यह पद खाली चल रह था । अब इस पद पर नगर निगम से बीते साल सेवानिवृत्त हुए अधिशासी अभियंता एससी सिंह की नियुक्ति की गई है। यह इससे पहले भी नगर निगम में तैनाती के दौरान इस पद पर रह चुके हैं। अब फिर इनको स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक के पद पर नियुक्त किया गया है। इसको लेकर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व नगर आयुक्त गौरव कुमार की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। उसके बाद शनिवार को ही एससी सिंह ने पदभार भी ग्रहण कर लिया।