फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए की अटल आवासीय योजना की लॉटरी आज व कल

विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए की अटल आवासीय योजना की लॉटरी आज व कल
विज्ञापन


2496 फ्लैटों के लिए 5781 हैं दावेदार

आईजीपी में होगी लॉटरी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए की देवपुर पारा स्थित अटल नगर आवासीय योजना के फ्लैटों की लॉटरी बृहस्पतिवार व शुक्रवार को होगी। योजना के 2496 फ्लैटों के लिए 5781 लोगों ने पंजीकरण कराया है। लॉटरी गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हाल में सुबह 10 बजे से होगी। जिसका सजीव प्रसारण एलडीए के यूट्यूब चैनल पर भी होगा।
विज्ञापन


एलडीए सचिव व कार्यवाहक उपाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि देवपुर पारा में अटल नगर आवासीय योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2496 फ्लैट हैं। इसमें से 1832 फ्लैट वन बीएचके और 664 फ्लैट टू बीएचके के हैं। यह 30 वर्गमीटर से लेकर 54.95 वर्गमीटर क्षेत्रफल के हैं। इनकी कीमत 9.82 लाख रुपये से शुरू है। योजना का पंजीकरण चार अक्तूबर से दो दिसंबर तक खोला गया था। जिसमें कुल 5781 लोगों ने पंजीकरण कराया। एलडीए ने इस अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम में लिफ्ट का भी प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त योजना में स्वच्छ जल एवं विद्युत आपूर्ति, पावर बैकअप, सुरक्षा व्यवस्था, ग्रीन एवं किड्स प्ले एरिया व पार्किंग की पर्याप्त सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें