विरोध के बीच हटाया ट्रैफिक में बाधा बन रहा अतिक्रमण
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आवागमन में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर निगम टीम ने बुधवार को रिंग रोड और कुर्सी रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने विरोध के बीच सड़क पटरी से कब्जे हटाए।
नगर निगम जोन सात की टीम ने रिंग रोड पर कंचना बिहारी मार्ग से बसेरा मोड़ा तक और कुर्सी रोड पर मामा चौराहा से गुलाचीन मंदिर के आसपास अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पटरी और नालियों के ऊपर किए गए कब्जों को हटाया गया।अभियान के दौरान दो तराजू, 15 कैरेट और एक ठेलिया जब्त भी की गई। चार काउंटर, पांच ठेले, तीन ठेलियां और तीन गुमटियों को हटाया गया।