आलमबाग में जलभराव होगा दूर, डेढ़ करोड़ से बनेगा नाला
महापौर ने किया शिलान्यास
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आलमबाग चौराहा के आसपास जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। जल निकासी को लेकर यहां पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत से नाला बनाया जाएगा। जिसका शिलान्यास बुधवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। नाले का काम तीन महीने में पूरा किया जाएगा।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने बताया कि जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर लोग यहां पर नाला निर्माण की मांग कर रहे थे। उनकी मांग पर बसंत टावर से आलमबाग चौराहे तक 950 मीटर की लंबाई में नाला बनेगा। इसका काम पूरा होने के बाद बारिश में होने वाली जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिली जाएगी। इस मौके पर पार्षद सौरभ सिंह मोनू, नानक चंद लखमानी, आलमबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।