फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंदिरा नगर में दूषित पानी की आपूर्ति आवासीय महासमिति ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा नगर में दूषित पानी की आपूर्ति आवासीय महासमिति ने जताया विरोध
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक को भेजा ज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। इंदिरा नगर के कई इलाकों में दूषित पानी की समस्या है। इसको लेकर इंदिरा नगर आवासीय महासमिति ने बैठक कर विरोध जताया। जलकल महाप्रबंधक को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन


आवासीय महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया कि इंदिरानगर- ए ब्लाक, सेक्टर- सी तथा सेक्टर - 20 में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। यह समस्या इलाके में पुरानी हो चुकी पेयजल पाइप लाइनों के कारण है। यह आए दिन टूट जा रही हैं। इनको बदलने जाने की जरूरत है। इसको लेकर लगातार मांग भी की जा रही है मगर अब तक सुनवाई नहीं हुई। रविवार को महासमिति की बैठक हुई इसमें विरोध जताया गया। जलकल महाप्रबंधक और नगर आयुक्त से मांग की गई कि पेयजल पाइप लाइन को बदलवाया जाए। इसको लेकर ज्ञापन भी भेजा गया है। बैठक में पीके जैन, देवी शरण त्रिपाठी, सरोज वर्मा, कैलाश जैन, संतोष कुमार, प्रेमलता, आरके उमराव, गोपेंद्र कुमार वर्मा व अरुण जैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें