फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई आज फिर

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीएलएटी में अंसल मामले की सुनवाई आज फिर
विज्ञापन


दस बार टल चुकी है सुनवाई

जुलाई से चल रहा है केस

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से फरवरी में अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में बृहस्पतिवार 13 नवंबर को फिर केस लगा है। अब तक मामले की सुनवाई 10 बार टल चुकी है। इसके कारण करीब पांच हजार आवंटी फंसे हैं।
विज्ञापन

आवंटी व निवेशक गगन टंडन ने बताया कि बीती एक जुलाई से अब तक 10 बार केस की तारीख लग चुकी है लेकिन सुनवाई न हो पाने के कारण अभी निर्णय नहीं हुआ है। ऐसे में अभी कोर्ट का स्टे प्रभावी है। जिसके तहत अंसल कंपनी सुशांत गोल्फ सिटी कालोनी को किसी और को हैंडओवर नहीं कर पाएगी। बीती 31अक्तूबर को केस की सुनवाई लगी थी मगर समय की कमी से बहस का नंबर ही नहीं आ सका था। अब फिर बृहस्पतिवार को केस लगा है। कोर्ट के फैसले का इंतजार करीब पांच हजार आवंटियों और निवेशकों को है। यह वह लोग हैं जिन्होंने अंसल में प्लाट, मकान और फ्लैट के लिए पैसा तो जमा किया मगर उनको वह मिला नहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें