फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बांग्लादेशियों पर लगाम लगाने के लिए एक रंग की की जाएंगी नगर निगम की ठेलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेशियों पर लगाम लगाने के लिए एक रंग की की जाएंगी नगर निगम की ठेलिया
विज्ञापन


दूसरे रंग की ठेलिया मिलने पर की जाएंगी जब्त

नगर आयुक्त ने आदेश किया जारी


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बांग्लादेशियों की पहचान को लेकर कार्यदायी संस्था से तैनात करीब 12 हजार सफाई कर्मचारियेां का पुलिस सत्यापन कराए जाने के बाद नगर निगम अब कूड़ा उठाने वाली ठेलियों को एक रंग में करेगा। इसके साथ ही ठेलिया भी जोन और वार्ड का नंबर भी डाला जाएगा। महापौर सुषमा खर्कवाल के पत्र के बाद नगर आयुक्त की ओर से सफाई कार्य में लगे बांग्लादेशियों की पहचान को लेकर यह नया आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव कुमार की ओर से सभी अपर नगर आयुक्तों को जो आदेश जारी किया गया है उसमें इस बात नाराजगी भी जताई गई है कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बाद भी प्रभावी कार्रवाई अवैध ठेलिया वालों पर नहीं की गई। महापौर सुषमा खर्कवाल की ओर से इसको लेकर पूर्व में पत्र लिखा गया था। ऐसे में शहर कूड़ा उठान का काम नगर निगम से अधिकृत ठेलिया वालों से कराया जाए। जो अवैध रूप से काम कर रहे हैं उनकी पहचान कर ठेलिया जब्त की जाएं। पहचान के लिए नगर निगम की ठेलिया एक ही रंग (हरा-नीला) की होनी चाहिए। ठेलियों पर जोन का नाम व नंबर भी डाला जाए। अवैध ठेलिया से कूड़ा उठान का काम पाए जाने पर सीधे तौर पर जोनल अफसर और जोनल सिनेटरी अफसर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


--------

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें