फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआरसीटीसी कराएगा थाईलैंड की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी कराएगा थाईलैंड की यात्रा
विज्ञापन

छह दिन का है टूर, 29 से होगा शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने अंतर्राष्ट्रीय टूर थाईलैंड कॉलिंग लांच किया है। यह विशेष टूर 29 अगस्त से 03 सितंबर तक का होगा। जिसमें यात्रियों को पटाया और बैंकॉक की छह दिनों की विदेश यात्रा कराई जाएगी।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस टूर में यात्रियों को एयर एशिया की डायरेक्ट फ्लाइट से यात्रा ले जाया जाएगा। चार सितारा होटल में ठहराया जाएगा। गाइड सुविधा सहित कई प्रमुख दर्शनीय स्थलों जैसे टाइगर पार्क, कोरल आइलैंड, अल्काजार शो, बैंकॉक मंदिर दर्शन, चाओ फ्राया क्रूज डिनर, सफारी वर्ल्ड, सी लाइफ ओशियन वर्ल्ड व जेम्स गैलरी का भ्रमण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

यह है पैकेज

एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 73300रुपये, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 62800रुपये, तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य प्रति व्यक्ति 61600 रुपये, माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य 59300 रुपये तय किया गया है। पैकेज की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जायेगी। बुकिंग पर्यटन भवन गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com पर भी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें