अंसल मामले की एनसीएलएटी में सुनवाई बुधवार को
अंसल मामले की एनसीएलएटी में सुनवाई कल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से फरवरी में अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) बुधवार को सुनवाई होगी। इस बार फैसला आने की उम्मीद जताई जा रही है।
निवेशक व आंवटी गगन टंडन का कहना है कि पिछली दो तारीखों में केस लगा तो मगर सुनवाई का नंबर नहीं आया। ऐसे में फिर तारीख लगी है। उम्मीद है कि इस बार फैसला आ जाएगा। फैसला आने से करीब पांच हजार आवंटियों को राहत मिलेगी क्योंकि पैसा जमा करने के बाद भी अंसल ने इनको प्लाट मकान नहीं दिए और अब कंपनी दिवलिया हो गई। ऐसे में आवंटियों का पैसा फंसा है।