फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्मचारियों पर लगे घूस मांगने के आरोपों की जांच करेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों पर लगे घूस मांगने के आरोपों की जांच करेगी कमेटी
विज्ञापन


दो दिन में वायरल हुए हैं दो वीडिया
आरोपियों पर हो सकती है कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पिछले दो दिन में नगर निगम कर्मचारियों के काम के बदल घूस मांगने के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिससे नगर निगम की किरकिरी हुई। जो वीडियो सामने आए हैं उन पर सवाल भी उठे हैं। वीडियो में जिन कर्मचारियों की गर्दन फंस रही है उन्होंने वीडियो बनाने वालों पर भी उगाही के आरोप लगाए हैं। जिसके बाद नगर आयुक्त ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है। जिसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
बीते बुधवार को जो वीडियो वायरल हुआ उसमें नगर निगम जोन एक में कार्यरत बाबू मनोज आनंद पर गृहकर नामांतरण के नाम पर घूस मांगने का आरोप लगा है। वीडियो में पैसे का लेनदेन तो नहीं दिखा है मगर कितना पैसा लिया-दिया जाएगा यह बातचीत में है। जिसको लेकर बाबू ने आरोप लगाया है कि वीडियो साजिश के तहत फंसाने के लिए बनाया है। दूसरा मामला बृहस्पतिवार को सामने आया। यह नगरनिगम के जोन आठ है। जिसमें अरुण कुमार नामक एक कर्मचारी पर जन्म प्रमाण पत्र बनाने के एवज घूस मांगने का आरोप लगा है। बाबू ने प्रमाण पत्र बनवाने आई एक महिला के 600 रुपये घूस मांगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

कोट
घूस मांगने के वायरल दोनों वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। उनकी जांच होगी। इसके लिए जोनल अफसरों की एक जांच कमेटी बनाई गई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गौरव कुमार, नगर आयुक्त


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें