फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम कार्यकारिणी के  छह सदस्यों के कार्यकाल के कार्यकाल का कल अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यकारिणी के  छह सदस्यों के कार्यकाल के कार्यकाल का कल अंतिम दिन
विज्ञापन


लखनऊ। नगर निगम के कामकाज से जुड़े नीतिगत निर्णय लेने वाली 12 सदस्यीय नगर निगम कार्यकारिणी के आधे यानि छह सदस्यों का कार्यकाल का महज दो दिन बचा
है। रविवार एक जून को यह रिटायर हो जाएंगे। जो सदस्य रिटायर हो होंगे उनमें कार्यकारिणी उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। ऐसे में रिटायर होने वाली सदस्यों का चुनाव होने के बाद कार्यकारिणाी उपाध्यक्ष का भी चुनाव होगा। जब तक उनकी जगह पर नए सदस्य नहीं चुने जाएंगे कार्यकारिणी अधूरी रहेगी। न तो उसकी बैठक बुलाई जा सकेगी और न ही वह कोई निर्णय ले पाएगी।
नगर निगम का चुनाव होने केबाद 22 जून 2023 को पहली बार 12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन चुनाव केजरिए किया गया था। नगर निगम अधिनियम के तहत
कार्यकारिणी सदस्य का कार्यकाल दो साल का होता है लेकिन चुनाव केबाद पहली बार जब कार्यकारिणी गठित होती है तो उसके छह सदस्यों को एक साल बाद लाटरी
डालकर रिटायर किया जाता है। ऐसे में पहली बार बनी कार्यकारिणी के छह सदस्योंं को बीते साल लाटरी डालकर रिटायर किया जा चुका है। उनके रिटायर होने के बाद जो छह सदस्य बचे थे उनका दो साल का कार्यकाल शनिवार 31 मई को पूरा हो जाएगा और एक जून को वह रिटायर हो जाएंगे। जो सदस्य रिटायर होंगे उनकी जगह पर नए सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। उसको लेकर नगर निगम सदन की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

--------
यह सदस्य एक जून को हो जाएंगे रिटायर
जो छह सदस्य रिटायर होंगे उनमें भाजपा के गिरीश गुप्ता (कार्यकारिणी उपाध्यक्ष) , अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रंजीत सिंह व सपा के सुरेंद्र बाल्मीकि शामिल हैं। जो सदस्य रिटायर हो रहे उसमें
कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता भी हैं ऐसे कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होने के बाद जब नगर निगम कार्यकारिणी की पहली पहली बैठक होगी उसमें उपाध्यक्ष का चुनाव सदस्य करेंगे। इस बार भी उपाध्यक्ष भाजपा का ही चुना
जाना लगभग तय है क्योंकि अभी 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 और सपा के दो सदस्य हैं। एक जून केबाद जो स्थिति बनेगी वह भी इसी तरह रहेगी क्योंकि 110 निर्वाचित पार्षदों में भाजपा के 80 पार्षद हैं।
विज्ञापन

--------
यह बचेंगे कार्यकारिणी सदस्य
नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद जो छह सदस्य बचेंगे उनमें भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी शामिल हैं।
--
कोट
कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर जून के पहले सप्ताह में नगर निगम सदन की बैठक होनी है। तारीख तय करने के लिए महापौर से अनुरोध किया गया है।
ललित कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें