फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के पूर्व कुलपति का हुआ निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। केजीएमयू के पूर्व कुलपति डॉ. एसके अग्रवाल (80) का शुक्रवार को निधन हो गया उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।
डॉ. एसके अग्रवाल वर्ष 2007 से 2008 तक विश्वविद्यालय के कुलपति रहे। इससे पहले वह 2005 से 2008 तक डीन, फैकल्टी ऑफ मेडिकल साइंसेज के पद पर भी रहे। डॉ. एसके अग्रवाल कुलपति के साथ माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। उनके निधन पर केजीएमयू से जुड़े चिकित्सकों और शिक्षकों ने दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। त्रिवेणीनगर स्थित श्रीनाथ विहार में रहते थे। शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

डॉ. अग्रवाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राहुल कनाड़ा में रहते हैं। छोटा बेटे राजीव अग्रवाल लखनऊ में परिवार के साथ रहते हैं। उनके निधन पर डॉक्टरों ने कई भावुक संदेश साझा किए हैं। केजीएमयू डॉ. सुनीत मिश्र ने बताया कि डॉ. अग्रवाल का मार्गदर्शन, आत्मीयता और सहयोग उनके पूरे सफर में बेहद महत्वपूर्ण रहा। उनका जाना ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डॉ. अग्रवाल को संस्थान में उनके शैक्षणिक योगदान, नेतृत्व और सहयोगात्मक व्यवहार के लिए याद किया जा रहा है। उनके निधन से केजीएमयू के चिकित्सा शिक्षकों और पुराने सहयोगियों में शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें