फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निजी डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट में बिना ऑपरेशन गाल ब्लेडर गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट में बिना ऑपरेशन गाल ब्लेडर गायब
विज्ञापन


- पीड़ित ने सीएमओ आफिस पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत, जांच के आदेश

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अलीगंज स्थित निजी डायग्नाेस्टिक सेंटर में मरीज ने पेट का
अल्ट्रासाउंड कराया। जांच रिपोर्ट में दिखाया कि ऑपरेशन से गॉल ब्लेडर को निकाला जा चुका है। जबकि मरीज का आरोप है कि गॉल ब्लेडर को लेकर ऑपरेशन तक नहीं हुआ। निजी डायग्नोस्टिक सेंटर की गलत रिपोर्ट पर सवाल खड़े करते हुए पीड़ित ने सीएमओ कार्यालय में
शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच के आदेश दिए गए है।

कल्याणपुर निवासी प्रमोद मिश्र (42) पेट दर्द की समस्या से पीड़ित थे।
डॉक्टर ने मरीज को अल्ट्रासाउंड जांच लिखी। रविवार को उन्होंने अलीगंज
स्थित निजी डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच कराई थी। जांच
रिपोर्ट में यह बताया गया कि ऑपेरशन के बाद उनका गॉल ब्लेडर निकाल दिया गया
है। उन्होंने बताया कि पांच माह पहले किडनी में पथरी का ऑपरेशन कराया था।
उसके बाद अल्ट्रासाउंड जांच कराया था, जिसमें गॉल ब्लेडर था। प्रमोद का कहना है कि अचानक गॉल ब्लेडर गायब होने की गलत रिपोर्ट थमाई गई है। पीड़ित
ने सोमवार को निजी डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ सीएमओ कार्यालय में शिकायत
दर्ज कराई है। प्रमोद का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड के लिए निजी सेंटर ने
1160 रुपये जमा कराए। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि मामले की जांच के
लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें