फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रामसागर अस्पताल में छात्र कर सकेंगे इंर्टनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामसागर अस्पताल में छात्र कर सकेंगे इंर्टनशिप
विज्ञापन


- अस्पताल में पहली दफा शुरू हुई इंर्टनशिप की सुविधा, 20 सीट पर शुरू हुई इंर्टनशिप


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। इंटर्नशिप की आस में बैठे आयुष छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर
है। अब उन्हें इंटर्नशिप के लिए उन्हें लंबा इंतजार करने की जरूरत नहीं
होगी। बक्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भी छात्र
इंटर्नशिप कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
राजधानी के तीन अस्पतालों में इंटर्नशिप की सुविधा है। इसमें बलरामपुर,
सिविल और लोकबंधु अस्पताल शामिल हैं। अब राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में भी
आयुष छात्र इंटर्नशिप कर सकेंगे। हॉस्पिटल में 176 बेड हैं। ज्यादातर बेड
हमेशा भरे रहते हैं। ओपीडी में हर दिन 1200 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद, यूनानी व
होम्योपैथ के छात्र-छात्राएं इंटर्नशिप कर सकेंगे। छह माह छात्रों को
मरीजों के इलाज की बारीकी बताई जाएगी। ओपीडी व भर्ती मरीजों के इलाज में
इंटर्न सीनियर डॉक्टरों की मदद करेंगे। दवाओं की जानकारी दी जाएगी। मरीज व
उनके तीमारदारों से बातचीत का तौर तरीका भी सिखाया जाएगा। सीएमएस ने बताया
कि इंटरव्यूह व शैक्षिक अंकों के आधार पर इंटर्नशिप के लिए चयन किया जाएगा।
फिलहाल हॉस्पिटल में करीब 20 सीटें हैं। उन्होंने बताया कि महानिदेशक की
अनुमति के बाद आयुष छात्रों की इंटर्नशिप शुरू की गई है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें