फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर से बिक रहा था नॉरकोटिक्स ग्रुप का कफ सिरप, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से बिक रहा था नॉरकोटिक्स ग्रुप का कफ सिरप, एक गिरफ्तार
विज्ञापन


- एफएसडीए की टीम ने पुलिस संग मारा छापा, तीन लाख रुपये कीमत के कफ सिरप बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एफएसडीए की टीम ने शनिवार को नॉरकोटिक्स ग्रुप के कफ सिरप की बड़ी
खेप को पकड़ा है। यह अवैध कारोबार घर से चल रहा था। ये सिरप नशेड़ियों को
बेंचा जाता था। एफएसडीए की टीम ने कृष्णानगर वीआईपी रोड स्थित एक घर पर
छापा मारकर बड़ी तादाद में नारकोटिक्स ग्रुप के कफ सिरप बरामद किए हैं। टीम
ने आरोपी को पुलिस के हवाले करके कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

एफएसडीए की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कृष्णानगर स्थित वीआईपी रोड स्नेहनगर
शिव शांति आश्रम के पास दीपक मनवानी के आवास पर छापा मारा। एफएसडीए के
सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्या ने पुलिस संग घर
पर छापा मारा। छापे के दौरान दीपक व अन्य लोगों ने जांच रोकने की कोशिश की
लेकिन पुलिस व एफएसडीए की टीम ने उनकी एक न सुनी। छापे के दौरान नारकोटिक्स
ग्रुप के कोडिन कफ सिरप बरामद किए। टीम ने दीपक मनवानी से पूछताछ की। आरोपी
ने बताया कि उसके पास कफ सिरप खरीदने व बेचने संबंधी कोई बिल नहीं है। दवा
बिक्री का लाइसेंस भी नहीं दिखा सका। आरोपी ने बताया कि ये दवाएं अमीनाबाद
के न्यू मंगलम मेडिकल एजेंसी के सूरज कुमार मिश्र व मोंटी सरदार से अवैध
रूप से खरीदकर नशेड़ियों को बेची जाती हैं। इस अवैध कारोबार में हम तीन के
अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी है।

मुनाफा तीन लोगों में बंटता था
दीपक ने बताया कि कोडिंन सिरप के अवैध कारोबार से होनी वाली कमाई हम तीनों
में बराबर बांटी जाती है। सहायक आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि अवैध
कारोबार के आरोप में गिरफ्तार दीपक मनवानी के खिलाफ कृष्णानगर कोतवाली में
मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया के मौके से तीन प्रकार के कफ
सिरप बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। तीन नमूनों को
जांच के लिए भेजा गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें