दुबग्गा के बसंतकुंज उपकेंद्र के हरदोई - सीतापुर रोड बाईपास का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बसंतकुंज उपकेंद्र के तहत दुबग्गा के हरदोई - सीतापुर रोड बाईपास पर शनिवार को दोपहर करीब सवा बजे 400 से ज्यादा घरों की बत्ती गुल हुई जो जो शाम को चालू हो पाई। यह बिजली संकट किसी भारी वाहन की टक्कर से दो ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति में अवरोध आने से उत्पन्न हुआ था।
उपकेंद्र कर्मियों ने बताया कि डबल पोल पर टक्कर मारने वाला भारी वाहन भाग गया जिससे उसका आसपास के लोग नंबर तक देख नहीं सके। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि लोहे के डबल पोल एक तरफ झुक कर तिरछा हो गया। इससे 630 केवीए एवं 250 केवीए के ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए। हालांकि, क्षतिग्रस्त पोल को सही करके बिजली चालू करने में करीब तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा, तब तक बाईपास के उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में रहे।
30 घरों की 20 घंटे बिजली ठप
सरोजनी नगर । बंथरा नगर पंचायत के महाराणा प्रताप नगर वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार शाम छह बजे तारों पर पेड़ की डाल टूट कर गिरने के कारण करीब 20 घंटे से लगभग 30 घरों के बिजली सप्लाई ठप रही। गहरु पावर हाउस पर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, मगर समय से टूटे तारों को सही न किए जाने के कारण जाबिर अली, जाहिद अली, अली हुसैन, आबिद अली, राशिद अली, जाकिर, अली मोहम्मद और सफीक खान सहित करीब 30 घरों के परिवारों कोे पूरी रात बिजली बिन रहना पड़ा। शनिवार दोपहर एक बजे टूटे तारों को सही कर बिजली को चालू किया गया। गहरु एसडीओ आफताब आलम का दावा कि उन्हें शनिवार सुबह सूचना मिली, तब बिजली सही कराई गई।