फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में शव वाहन चालकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल में शव वाहन चालकों का हंगामा
विज्ञापन


लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शव वाहन चालकों ने इमरजेंसी के सामने रोड जामकर हंगामा किया। बुधवार देर रात चालकों ने शव वाहन इमरजेंसी के सामने खड़े कर दिए। डाक्टरों के कहने पर भी जब वाहन नहीं हटाए तो पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस आने के बाद ही चालकों ने वाहन किनारे किए। इस दौरान इमरजेंसी आने जाने वालों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार रात मरीज की मौत हो गई। ईएमओ ने शव वाहन उपलब्ध कराने की बात कही। ईएमओ ने वाहन चालक से गाड़ी से शव घर छोडऩे को कहा मगर उसने मना कर दिया। दबाव बनाने पर चालक हंगामा करने लगे। उन्होंने शव वाहन इमरजेंसी के सामने सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया। हंगामा करीब एक घंटे तक चलता रहा। अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने वाहन चालकों के साथ मृतक के परिजनों को भी शांत कराया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें