फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गौरी बाजार में आज चार घंटे रोक-रोककर चलेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। कानपुर हाईवे पर बंद पड़ा एलिवेटेड रोड के निर्माण का काम बुधवार से फिर शुरू हो जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के मुताबिक पीएनसी कंपनी ने सुरक्षा मानक पूरे कर लिए हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद काम दोबारा शुरू करने की स्वीकृति दे दी गई है। उधर, ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार के यातायात संचालन को लेकर रणनीति बनाई है। गौरी बाजार में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक पिलर नंबर 18 से बीम उतारने का काम किया जाएगा। इसे देखते हुए चार घंटे तक यातायात को रोक-रोक कर चलाया जाएगा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर तीन बजे के बाद सुचारू रूप से ट्रैफिक चलेगा। यातायात पुलिस ने बहुत जरूरी न होने पर इस मार्ग का इस्तेमाल करने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें