फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सादगी के साथ मस्जिद में 22 को होगा आठ बेटियों का सामूहिक निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। शादियों में फिजूलखर्ची से दूर आठ बेटियों का निकाह मस्जिद में सादगी के साथ होगा। विदाई के वक्त बेटियों को गृहस्थी का सामान देकर रुखसत किया जाएगा। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी 22 सितंबर को सामूहिक निकाह का आयोजन करने जा रही है। सोसाइटी बीते तीन सालों में 42 बेटियों का निकाह करा चुकी है।
विज्ञापन


सोसाइटी के सचिव मुर्तजा अली ने बताया कि 22 सितंबर को आठ बेटियों के निकाह का आयोजन इंदिरानगर मुंशी पुलिया स्थित जामा मस्जिद में किया जाएगा। इसे लेकर सोमवार को कमेटी के इंदिरानगर के इंसाफनगर स्थित कार्यालय में चेयरमैन खालिद इस्लाम की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया जिसमें डाॅ. अख्तर सिद्दीकी, मो. कैफ, बशीर खान, इं. अयाज अहमद, शेख अफजाल अहमद, आमिर किदवई, जाहिद रजा, अनवर सिद्दीकी, मौलाना सालेह आदि को शामिल किया गया। वहीं हलीमा अजीम के अगुवाई में महिला टीम भी गठित की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें