फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौ चौराहों का बदलेगा रूप, कहीं डिवाइडर का विस्तार तो कहीं चौड़ाई बढ़ाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। डालीगंज, मामा व ग्वारी चौराहा समेत शहर के नौ चौराहों का स्वरूप बदला जाएगा। कहीं चौराहे को चौड़ा किया जाएगा, तो कहीं डिवाइडर का विस्तार होगा। फुटपाथ पर टाइल्स लगाने, संकेतक लगाने जैसे काम भी होंगे। इनपर साढ़े तीन करोड़ रुपये का खर्च आएगा।



सड़कों व गोमती नदी में गिरने वाले नालों व ड्रेनेज निर्माण के संबंध में शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की बैठक में पीडब्ल्यूडी ने नौ चौराहों पर किए जाने वाले कामों की जानकारी दी। पीडब्ल्यूडी ने कहा कि गोमतीनगर के दयाल व ग्वारी चौराहा को इसमें शामिल किया गया है। डालीगंज चौराहे के साथ ही कानपुर रोड के पावर हाउस चौराहे पर भी काम कराए जाएंगे। इंदिरानगर के बी-ब्लाॅक चौराहा, कुर्सी रोड के मामा चौराहा, अर्जुनगंज के शालीमार के साथ ही महानगर के वायरलेस चौराहा और कुकरैल बंधा मार्ग तिराहे को भी दुरुस्त कराया जाएगा। चौराहों पर कराए जाने वाले कामों का प्रस्ताव तैयार हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने कहा कि जल्द ही इनके काम भी शुरू हो जाएंगे। बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह और मुख्य अभियंता नगर निगम महेश वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कहां क्या काम होंगे



डालीगंज चौराहा : डिवाइडर का विस्तार किया जाएगा।

पावर हाउस चौराहा, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड : गोलचक्कर (रोटरी) का विस्तार व इसे बीच में करना।



दयाल चौराहा, गोमतीनगर : यातायात संकेतक लगाए जाएंगे।

ग्वारी चौराहा, गोमतीनगर : पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्पीड टेबल या टेबल टॉप बनाया जाएगा।



शालीमार चौराहा, अर्जुनगंज : फुटपाथ पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाएंगे।

बी-ब्लाॅक चौराहा, इंदिरानगर : सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।



मामा चौराहा, कुर्सी रोड : जरूरत के अनुसार चौराहे को चौड़ा किया जाएगा।

वायरलेस चौराहा, महानगर : डिवाइडर पर दृश्यता के लिए स्पेशल मार्कर लगाए जाएंगे।



वायरलेस चौराहा से कुकरैल बंधा मार्ग तिराहा : दृश्यता के लिए सोलर स्टड्स लगाए जाएंगे।

-



मंडलायुक्त की खरी-खरी

कमरे में बैठकर पंचायत न करें सुएज के अफसर



मंडलायुक्त ने सुएज के संबंधित अधिकारियों को नालों की जालियों की नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। कंपनी की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि कमरे में बैठकर पंचायत न करें। मौके पर जाकर काम करें।

सड़कों के निर्माण में तेजी लाएं नगर निगम के मुख्य अभियंता



मंडलायुक्त ने नगर निगम के मुख्य अभियंता को विभाग के हिस्से की सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने वजीरगंज में बने 45 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी की क्षमता बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पता चला कि ग्वारी में एक पंपिंग स्टेशन खराब पड़ा है, जिसे मंडलायुक्त ने फौरन ठीक कराने के लिए कहा। बताया गया कि फैजुल्लागंज में 50 एमएलडी के एसटीपी लगाने को लेकर टेंडर कराया जा रहा है।





एक्शन भी...



केजीएमयू से दुबग्गा तक कहीं नहीं दिखा रोड सफाई का काम, तीन के वेतन काटने के आदेश

मंडलायुक्त ने केजीएमयू से दुबग्गा तक सड़क पर जगह-जगह कूड़ा पाए जाने पर जोनल अधिकारी, जोनल सैनिटरी इंस्पेक्टर व सैनिटरी इंस्पेक्टर का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है। दरअसल बृहस्पतिवार सुबह 6 बजे जोन-6 के केजीएमयू से लेकर दुबग्गा तक मंडलायुक्त ने निरीक्षण किया था। तब उन्हें कहीं पर रोड की सफाई होते नहीं दिखी थी। जबकि उन्होंने पहले भी सुबह 6 बजे से सफाई शुरू करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


दुबग्गा चौराहे पर खींची गई लाल पट्टी



दुबग्गा चौराहे पर वाहनों को 100 मीटर दायरे में खड़ा होने से रोकने के लिए लाल पट्टी खींची गई है। इससे शुक्रवार को चौराहे पर यातायात का दबाव तो रहा, लेकिन अव्यवस्था नहीं रही। मंडलायुक्त ने बुधवार को दुबग्गा चौराहे का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने चौराहे से 100 मीटर की दूरी पर लाल पट्टी खींचने के निर्देश दिए थे। उन्होंने जिम्मेदारों को ताकीद किया था कि 100 मीटर के दायरे में वाहन खडे़ नहीं होने पाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें