फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिल्ली की रात की फ्लाइट 7 को रहेगी रद्द, 8 से 11 तक की उड़ानें सुबह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली में आयोजित होने जा रहे जी-20 के शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 7 से 11 सितंबर तक अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइटों के समय में बदलाव किया जा रहा है। वहीं, कुछ उड़ानें निरस्त भी की जा रही हैं। विमानों की नाइट पार्किंग लखनऊ, जयपुर व अमृतसर एयरपोर्टों पर होगी।
विज्ञापन




दिल्ली में 9 व 10 सितंबर को जी-20 के शिखर सम्मेलन होगा। इसमें कई देशों के प्रमुख शामिल होंगे। वहां एयरट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से उड़ानों की टाइमिंग में 7 से 11 सितंबर तक बदलाव रहेगा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक एयर इंडिया की रोजाना रात को जाने वाली फ्लाइट 7 को निरस्त रहेगी। वहीं, 8 से 11 सितंबर तक यह फ्लाइट सुबह रवाना होगी। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक जल्द ही बदली टाइमिंग जारी होगी। बहरहाल रात 8:10 बजे दिल्ली से एआई 811 आती है। वापसी में एआई 812 रात 8:40 बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना होती है। सूत्रों के मुताबिक ऐसे ही अन्य विमानों के समय में बदलाव किया जा रहा है, जिसकी सूचना जल्द जारी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट ने उन रूटों की उड़ानों को निरस्त किया है जिनमें यात्रियों की संख्या कम या नाम मात्र की रहती है।

अमौसी एयरपोर्ट पर नाइट पार्किंग की व्यवस्था होगी



जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों के निजी विमानों की वजह से वहां नाइट पार्किंग के लिए जगह अपर्याप्त होगी। इसकी वजह से नजदीकी एयरपोर्ट पर पार्किंग की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। दिल्ली के नजदीक पर्याप्त पार्किंग क्षमता वाले एयरपोर्ट में लखनऊ, अमृतसर और जयपुर शामिल हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर 15 विमानों की नाइट पार्किंग की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें