फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 200 करोड़ के विकास कार्यों से बदलेगी शहर की सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम शहर में करीब 200 करोड़ के विकास कार्य कराने जा रहा है। ये कार्य 15वेंं वित्त और अवस्थापना निधि के बजट से कराए जाएंगे। इनकी सूची बन गई है, जिसे अंतिम मंजूरी दी जा रही है। इसके बाद इसी महीने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिए जाएंगे। महापौर और पार्षदों के चुनाव के बाद पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।



शहर में पहले से टूटी सड़कें बारिश में और खराब हो गई हैं। पूरे शहर में करीब 300 से अधिक सड़कों को बनाने की जरूरत है। हर जोन में 20 से लेकर पचास तक छोटी-बड़ी सड़कों की हालत खराब है। यदि विस्तारित 88 गांवों के इलाके भी जोड़ लिए जाएं तो यह आंकड़ा दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन








महापौर की कमेटी पास करेगी कामों की सूची



कामों की सूची पर अंतिम मुहर महापौर लगाएंगी। इसके लिए उनकी अध्यक्षता में एक समिति भी बनी है, जिसमें नगर निगम के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी रहेंगे। इसकी बैठक सोमवार को होगी। सूत्रों का कहना है कि काम के लिए बजट तो करीब 200 करोड़ का है, मगर प्रस्ताव दोगुने से अधिक के पहुंच गए हैं।



-



ये काम भी होंगे शामिल



सड़क निर्माण के अलावा कचरा प्रबंधन, जल निकासी, पार्क और मार्ग प्रकाश से संबंधित कामों को भी शामिल किया जा सकता है। वायु गुणवत्ता सुधार के लिए कई कामों को मंजूरी दी जाएगी। इसमें टूटी सड़कों का सुधार, कचरा प्रबंधन और हरियाली बढ़ाने के कामों को लिया जाएगा।



-



हर वार्ड में एक काम की नीति



बजट से अधिक कामों के प्रस्ताव हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन में अंदरखाने यह नीति बनी कि हर वार्ड में कम से कम एक काम जरूर कराया जाए, जिससे विवाद न हो। सूत्रों ने बताया कि 30 से अधिक ऐसे वार्ड हैं, जहां पर तीन से चार काम करने की तैयारी है। इन वार्डों में काम कराने को लेकर सांसद से लेकर विधायकों तक का दबाव है।
विज्ञापन




-



जिन कामों पर सहमति बनेगी वही कराए जाएंगे



नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह का कहना है कि सोमवार को अवस्थापना निधि और 15वें वित्त मद के बजट से होने वाली कामों को लेकर बैठक है। महापौर की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। कौन से काम होंगे यह बैठक में ही तय होगा। बैठक में जिन प्रस्तावों पर सहमति बनेगी वह काम कराए जाएंगे।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें