फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंसक जीवों को सुरक्षित दूरी से लगा सकेंगे इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हिंसक या अन्य जीवों को सुरक्षित दूरी से इंजेक्शन लगाने के लिए लखनऊ जू के उपनिदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने एक विशेष उपकरण का आविष्कार किया है, जिसका नाम मैनुअल पोल सिरिंज है। डॉ. शुक्ला ने इसे पेटेंट कराया है। जू में इसका सफलतापूवर्क प्रयोग भी हो रहा है। इसकी मदद से किसी भी जीव को सुरक्षित दूरी से इंजेक्शन लगाया जा सकता है। इस उपकरण में आम डिस्पोजल सिरिंज का ही उपयोग होता है। इसकी मदद से दो एमएल से 20 एमएल डोज के इंजेक्शन लगाए जा सकते हैं। दावा है कि इसके जरिये जीवों के घावों पर दवा भी लगाई जा सकती है। डॉ. शुक्ला का दावा है कि देश में पहली बार इस प्रकार के उपकरण का निर्माण हुआ है। यह गोशालाओं में उग्र गोवंश की चिकित्सा में भी उपयोगी हो सकता है। प्राणि उद्यानों सफारी तथा वन्यजीवों की सुलभ चिकित्सा भी की जा सकती है। उपकरण का उपयोग पशुपालन विभाग, नगर निगम तथा वन्यजीव विभाग में जीवों की चिकित्सा के लिए किया जा रहा है। डॉ. शुक्ला ने बताया कि उन्होंने इसके पेटेंट के लिए 2015 में आवेदन किया था। इसमें लंबा वक्त लगता है। अब इसे पेटेंट घोषित कर दिया गया है। अब इसका उपयोग पूरे देश में हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें