फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : डेंगू के लिए सरकारी अस्पतालों में 50 बेड रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। शहर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। इसके निर्देश के बाद सरकारी अस्पतालों में 50 बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। अफसरों का कहना है कुछ अस्पतालों में एलाइजा जांच की भी सुविधा है।

डेंगू मरीजों के लिए बलरामपुर अस्पताल में 22 बेड आरक्षित कर लिए गए हैं। निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि जरूरी दवाएं भी मुहैया कराई गई है। इसके अलावा डेंगू की जांच के लिए लैब में पर्याप्त मात्रा में किट भी है।
विज्ञापन




सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि डेंगू मरीजों के लिए आठ बेड रिजर्व किए गए हैं। इन सभी पर मच्छरदानी लगवाई जा रही है। अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती हैं। जरूरत होने पर बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। लोकबंधु अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय के मुताबिक, डेंगू मरीजों के लिए अभी 12 बेड का वार्ड रिजर्व है। आवश्यकता पड़ने पर बेड बढ़ाए जाएंगे। अभी अस्पताल में डेंगू का कोई मरीज नहीं भर्ती है। अन्य सरकारी अस्पतालों में भी बेड रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन


डेंगू के दो नए मरीज मिले

लखनऊ। अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार को डेंगू के दो नए मरीज मिले। राहत की बात यह है कि दोनों में से किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि आलमबाग में महिला व अलीगंज में एक पुरुष डेंगू की चपेट में आया है। टीम ने 509 घरों व इनके आस-पास जायजा लिया है। 17 घरों में मच्छर पनपने की स्थितियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें