फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में डायलिसिस के लिए नहीं करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में अब गुर्दा रोगियों को डायलिसिस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां डायलिसिस की नई मशीनें लगने वाली हैं। ऐसे में मरीजों की वेटिंग काफी हद तक कम होगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार नई मशीनें मुहैया कराई जा रही हैं। बलरामपुर अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में अभी छह मशीनें लगी हैं। इसमें से चार करीब दस-दस साल पुरानी हैं, जो आए दिन खराब हो जाती हैं। ऐसे में मरीजों को डायलिसिस के लिए इंतजार करना पड़ता था। हर दिन यूनिट में करीब 15-20 मरीजों की डायलिसिस हो रही है। जबकि पांच से छह मरीजों को इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन ने चार नई मशीनों की मांग की थी ताकि सभी मरीजों की डायलिसिस उसी दिन संभव हो सके। अस्पताल निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया कि सीएमओ ऑफिस की ओर से चार मशीनें मुहैया कराई जा रही हैं। इससे मरीजों की वेटिंग कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें