फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राष्ट्रीय एकता पदयात्रा आज, लागू रहेगा डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। डायवर्जन सुबह 9  बजे से लागू होगा जो यात्रा समाप्ति तक लागू रहेगा। 
विज्ञापन


1. केशव नगर व आईटी कॉलेज से आने वाला सामान्य यातायात पुरनिया ओवरब्रिज से पुरनिया चौराहा होकर रहीमनगर/नीरा नर्सिंग होकर जाएगा। ये यातायात अलकापुरी की तरफ नहीं जाएगा।

2. आईटी चौराहा से आने वाला सामान्य यातायात आठ नंबर चौराहा की ओर नहीं जाएगा बल्कि ये यातायात कपूरथला होकर जाएगा।  

3. सीतापुर से आने वाला सामान्य यातायात डालीगंज क्रॉसिंग ओवरब्रिज और आठ नंबर चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात डालीगंज क्रॉसिंग के सामने व शिया पीजी कॉलेज के सामने होते हुए नया पक्का पुल होकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


4. आईटी चौराहा से इक्का तांगा की तरफ सामान्य यातायात नहीं जाएगा। ये  यातायात कपूरथला या हनुमान सेतु होकर  जाएगा। 

5. इक्का तांगा से सामान्य यातायात डालीगंज मार्केट दोनों साइड नहीं जा सकेगा। ये यातायात नदवा बंधा होकर जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें