फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पशुधन मंत्री ने कहा, सरकार अपना पूरा बजट खर्च करके भी नहीं पकड़ सकती निराश्रित गोवंश

Thu, 13 Jul 2023 01:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गोवंश के लिए चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने को 45 दिन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। पशुधन मंत्री धर्मपाल बुधवार को नियोजन भवन स्थित सभागार में सरकार की योजनाओं पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार निराश्रित गोवंश को पकड़ने में अपना पूरा बजट भी लगा दे तो भी इस समस्या का निदान नहीं हो सकता है। इसके लिए समाज का सहयोग चाहिए। सरकार तो इसके निदान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। गोवंश के लिए चरागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने को 45 दिन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। पशुधन मंत्री धर्मपाल बुधवार को नियोजन भवन स्थित सभागार में सरकार की योजनाओं पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


पशुधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चरागाह की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करते हुए उन पर नेपियर घास विकसित की जाएगी। इसके लिए 11 जुलाई से 25 अगस्त तक 45 दिन का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। 30 जून तक 6781 गोआश्रय स्थलों में 1168875 गोवंश संरक्षित किए गए हैं। पिछले तीन माह में कुल 68 नवीन गोआश्रय स्थलों में 37497 गोवंश संरक्षित किए गए। पशुधन मंत्री ने कहा कि समाज को सहयोग करना होगा कि वह गोवंश को निराश्रित न छोड़े। जब सभी सहयोग करेंगे तभी बात बनेगी।

पशुधन उत्थान वर्ण संकर केंद्र बरेली का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। यहां आईवीआरआई के सहयोग से ब्राजील की एक टीम आकर भ्रूण प्रत्यारोपण का काम भी करेगी । इसके अलावा राष्ट्रीय गोकुल मिशन में नस्ल संवर्धन के लिए 4 करोड रुपए प्रति परियोजना की दर से 4 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन


चरागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए सभी मंडलों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। नई योजना में दो एकड़ जमीन पर 25 गाय पालने पर 47 लाख की लागत आएगी जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने आवाहन किया कि 22 जुलाई को वन महोत्सव पर सभी लोग गोशालाओं में 5-5 गौ वृक्ष लगाएं जिनमें पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर, जामुन को शामिल करें।

चरागाह भूमि से अवैध कब्जे हटाने को यह बनी टीम
वाराणसी तथा आजमगढ़ मंडल में प्रमुख सचिव डा. रजनीश दुबे, झांसी तथा चित्रकूट में विशेष सचिव शिव सहाय अवस्थी, विंध्यांचल तथा प्रयागराज में विशेष सचिव देवेंद्र पांडेय, मेरठ तथा सहारनपुर में विशेष सचिव रामसहाय, बरेली तथा मुरादाबाद में पशुधन विकास परिषद सीईओ डा. नीरज गुप्ता, आगरा तथा अलीगढ़ में पीसीडीएफ एमडी कुणाल सिल्कू, अयोध्या तथा देवीपाटन में निदेशक डा. इंद्रमनि, लखनऊ एवं कानपुर में अपर निदेशक गोधन जयकेश पांडेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

पांच नई योजना शुरू
पशुधन मंत्री ने बताया कि इस वर्ष लघु पशु योजना में 05 नई योजनाओं शुरू की जा रही हैं। उत्तराखंड से उन्नत किस्म के मेढ़े खरीद के भेड़ पालकों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। 20 भेड़ों एवं 01 मेढ़े की 1.70 लाख रुपये की योजना संचालित की जा रही है, जिसमें लाभार्थी का अंश मात्र 10 प्रतिशत है। बकरी पालन, सूकर पालन की 19 परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं।

सभी पशुधन एवं कृषि प्रक्षेत्रों पर 11 सीमन वितरण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। रहमानखेड़ा लखनऊ में 44 करोड़ की लागत से सेक्स शार्टेड सीमेन लैब की स्थापना की जा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजनान्तर्गत नस्ल सवंर्धन के लिए 4 करोड़ प्रति परियोजना की दर से 4 परियोजनाएं स्वीकृत की गयी है। जिनमें 50 प्रतिशत की दर प्रति परियोजना 2 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन


अन्य तथ्य बताए
- इस वर्ष कुल 60 लाख टन भूसा संग्रहण किया गया
- प्रदेश में 220 दुग्ध समितियों का गठन किया गया
- गलाघोंटू में 418 लाख निशुल्क टीकों के लक्ष्य में 324 लाख टीकों का वितरण किया गया है एवं लगभग 171 लाख पशुओं में टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें