फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए लांच की वेबसाइट व एप

Mon, 06 Feb 2023 11:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस वेबसाइट और एप पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव दे सकता है। सुझाव या शिकायती पत्र पर हुई कार्रवाई का विवरण भी घर बैठे देख सकता है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संत रविदास जयंती के मौके पर अपने कैंप कार्यालय पर एक कार्यक्रम में www.keshavprasadmaurya.com वेबसाइट लांच की। उन्होंने मोबाइल एप का भी लोकार्पण किया।

विज्ञापन

 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस वेबसाइट और एप पर घर बैठे कोई भी व्यक्ति अपनी या सार्वजनिक शिकायत, अनुरोध पत्र या सुझाव दे सकता है। सुझाव या शिकायती पत्र पर हुई कार्रवाई का विवरण भी घर बैठे देख सकता है। इससे लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान होगा। जनता दर्शन या उप मुख्यमंत्री कार्यालय में या जनसुनवाई में दिए गए अपने प्रार्थना पत्र की प्रगति शिकायतकर्ता वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करके जान सकते हैं। कोई भी आगंतुक उप मुख्यमंत्री से मिलने के बाद अपने फोटो को लाइब्रेरी से प्राप्त कर सकता है। कहा कि यह वेबसाइट और एप प्रदेश की 25 करोड़ जनता से संवाद करने व उनसे जुड़े रहने का अच्छा प्लेटफार्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें