फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : दो हजार से शुरू की नौकरी, दस साल में करोड़पति बन गया हाइजिया का कर्मचारी

Fri, 12 May 2023 12:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सूत्रों की मानें तो हाइजिया ग्रुप पर पड़े छापों में अब तक 80 से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर संपत्तियां ईडी की गिरफ्त में आए इजहार हुसैन जाफरी उर्फ हनी जाफरी के नाम हैं, जबकि कई संपत्तियों के दस्तावेज ऐसे भी मिले हैं, जिनके बेनामी होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रवृत्ति घोटाले में फंसे हाइजिया एजूकेशनल ग्रुप के फार्मेसी कॉलेज का एक मामूली कर्मचारी दस साल में करोड़पति बन गया। दो हजार रुपये से अपनी नौकरी की शुरुआत करने वाला फार्मेसी कॉलेज के कर्मचारी रवि प्रकाश गुप्ता ने हाइजिया के संचालकों के साथ मिलकर ऐसा जाल बुना, जिससे ग्रुप की रोजाना की कमाई लाखों रुपये तक पहुंच गई। हाइजिया ग्रुप और रवि प्रकाश गुप्ता के आवास पर ईडी के छापों से खुलासा हुआ कि छात्रवृत्ति घोटाले की रकम की बंदरबांट कर बेशकीमती संपत्तियों को खरीदा गया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो हाइजिया ग्रुप पर पड़े छापों में अब तक 80 से ज्यादा संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हो चुके हैं। इनमें से अधिकतर संपत्तियां ईडी की गिरफ्त में आए इजहार हुसैन जाफरी उर्फ हनी जाफरी के नाम हैं, जबकि कई संपत्तियों के दस्तावेज ऐसे भी मिले हैं, जिनके बेनामी होने की आशंका जताई जा रही है। 

वहीं रवि प्रकाश गुप्ता के जानकीपुरम स्थित आवास पर मंगलवार को मारे गए छापे में कई संपत्तियों के दस्तावेज के अलावा बैंक खातों में लाखों रुपये जमा होने के पुख्ता प्रमाण मिले है। अब ईडी के अधिकारी हाइजिया और रवि प्रकाश गुप्ता की इन संपत्तियों को अटैच करने की कवायद में जुटे हैं।
विज्ञापन


तलब किए गये हाइजिया के 50 से ज्यादा कर्मचारी
मंगलवार को हाइजिया के लखनऊ कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड एजूकेशन का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद हाइजिया ग्रुप में कार्यरत 50 से ज्यादा कर्मचारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब कर लिया गया है। इनसे हाइजिया के बाकी फर्जी कॉलेजों के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी, जो केवल वेबसाइट पर चल रहे हैं। वहीं, हाइजिया के तीसरे संचालक सईद इशरत हुसैन जाफरी उर्फ लकी जाफरी की तलाश करने के लिए उसके कुछ परिजनों को भी सम्मन भेजकर तलब किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें