फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराएगा आईआरसीटीसी, 22 जून को रवाना होगी ट्रेन

Tue, 30 May 2023 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि स्लीपर व एसी बोगियों वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी मिलने के बाद पैकेज की बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन शुरू होने से पहले आईआरसीटीसी सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराएगा। इसका पैकेज बुक करने पर 905 रुपये की ईएमआई पर सफर किया जा सकता है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि स्लीपर व एसी बोगियों वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी मिलने के बाद पैकेज की बुकिंग शुरू कर दी गई है। यह यात्रा 22 जून से शुरू होकर एक जुलाई तक चलेगी। 
विज्ञापन


इसमें ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। ट्रेन में सेकेंड एसी की 49, थर्ड एसी की 70 और स्लीपर की 648 सीटें हैं। स्लीपर में प्रति यात्री 18,466 रुपये, एसी थर्ड में प्रति यात्री 30,668 रुपये, सेकेंड एसी में प्रति यात्री 40,603 रुपये लगेंगे। बुकिंग बेवसाइट www.irctctourism.com व 8287930908/09 पर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें