फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow  News : बैंकॉक, पटाया की सैर कराएगा आईआरसीटीसी, टूर पैकेज 25 से 30 अगस्त तक

Thu, 17 Aug 2023 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

टूर पैकेज के यात्रियों को लखनऊ से सीधी फ्लाइट द्वारा बैंकॉक लाया, ले जाया जाएगा। पैकेज में टिकट, चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था व खानपान शामिल है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआरसीटीसी पर्यटकों को 25 अगस्त से थाईलैंड में बैंकॉक, पटाया आदि की सैर कराएगा। गुरुवार को थाईलैंड का हवाई टूर पैकेज गोमतीनगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में लॉन्च किया गया। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि थाईलैंड हवाई टूर पैकेज 25 से 30 अगस्त तक के लिए है।

विज्ञापन


टूर पैकेज के यात्रियों को लखनऊ से सीधी फ्लाइट द्वारा बैंकॉक लाया, ले जाया जाएगा। पैकेज में टिकट, चार सितारा होटलों में ठहरने की व्यवस्था व खानपान शामिल है। दो से तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 57,900 रुपये प्रति व्यक्ति है। एक व्यक्ति के ठहरने पर मूल्य 67,500 रुपये प्रति व्यक्ति है। पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी कार्यालय, वेबसाइटwww.irctctourism.com या 8287930922/902 नंबरों पर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें