फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बेनामी संपत्ति को लेकर एलडीए उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को आयकर विभाग का नोटिस

Wed, 07 Dec 2022 12:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आयकर विभाग की पड़ताल में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद यह नोटिस जारी कर बेनामी संपत्ति की जानकारी के साथ-साथ आय-व्यय का लेखा-जोखा भी तलब किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि गोमतीनगर में सृजन विहार में एक आलीशान मकान बन रहा है। इस मकान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैै।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग के एक नोटिस ने पूरी ब्यूरोक्रेसी में खलबली मचा दी है। बेनामी संपत्ति को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी को आयकर विभाग ने यह नोटिस जारी किया है। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को इंद्रमणि त्रिपाठी की बेनामी संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली थी। शिकायत की आयकर विभाग ने अपने स्तर से पड़ताल की।

विज्ञापन


पड़ताल में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद यह नोटिस जारी कर बेनामी संपत्ति की जानकारी के साथ-साथ आय-व्यय का लेखा-जोखा भी तलब किया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि गोमतीनगर में सृजन विहार में एक आलीशान मकान बन रहा है। इस मकान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संपत्ति को भी इंद्रमणि त्रिपाठी से जोड़ कर देखा जा रहा है। इसमें क्या सच्चाई है यह जांच के बाद पता चलेगा। वहीं आयकर विभाग नोटिस का जवाब मिलने केबाद आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें