फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लखनऊ से वाराणसी की फ्लाइट शुरू, हफ्ते में पांच दिन उड़ान भरेगी एयर अलायंस की फ्लाइट

Thu, 23 May 2024 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यह उड़ान लखनऊ से वाराणसी की ओर ही है। जहां से विमान को दूसरे डेस्टिनेशन के लिए रवाना कर दिया जाएगा। दरअसल, अमौसी एयरपोर्ट से वाराणसी जाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उड़ान को शुरू करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
Flight - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए एयर अलायंस एयरलाइन की ओर से नई उड़ान शुरू की गई है। जो मंगलवार व गुरुवार को छोड़कर हफ्ते के पांच दिन उड़ान भरेगी।

विज्ञापन


फिलहाल यह उड़ान लखनऊ से वाराणसी की ओर ही है। जहां से विमान को दूसरे डेस्टिनेशन के लिए रवाना कर दिया जाएगा। दरअसल, अमौसी एयरपोर्ट से वाराणसी जाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए उड़ान को शुरू करने का निर्णय लिया गया था। एयरलाइंस के अनुसार अमौसी एयरपोर्ट से यह फ्लाइट शाम 6:55 बजे उड़ान भरकर शाम 7:55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। जबकि शनिवार को यह उड़ान एक घंटे पहले शाम 5:55 बजे उड़ान भरकर शाम 6:55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 
विज्ञापन


एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट के लिए स्लोगन भी दिया गया है, ''लखनवी बिरयानी से बनारसी पान तक''। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से 28 घरेलू व आठ अंतर्राष्ट्रीय सेवाएं संचालित हो रही हैं। घरेलू में आगरा, अहमदाबाद, अमृतसर, बैंगलोर, मुंबई, कोलकाता, देहरादून, दिल्ली, गोरखपुर, गुवाहाटी, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, चंडीगढ़, इलाहाबाद, रांची, जयपुर, चेन्नई, नागपुर, पटना, पुणे, रायपुर, वाराणसी, किशनगढ़, श्रवास्ती, चित्रकूट, आजमगढ़ और अलीगढ़ की उड़ानें हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं में अबूधाबी, दुबई, शारजाह, दम्मम, रियाद, जेद्दा, मस्कट, बैंकॉक तक फ्लाइट की सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें