फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मेरठ के माफिया बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम, गृह विभाग ने बढ़ाई धनराशि

Fri, 26 May 2023 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मेरठ के टीपीनगर का रहने वाला बदन सिंह बद्दो बीते चार सालों से फरार है। वह 28 मार्च 2019 को मेरठ पुलिसकर्मियों को नशीला पदार्थ देकर फरार हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह आस्ट्रेलिया और यूरोप के देशों में पनाह लिए है।
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के माफिया बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उसके खिलाफ डीजीपी मुख्यालय ने इनाम की धनराशि 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करने की संस्तुति की थी। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बृहस्पतिवार को इनाम की धनराशि बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


मेरठ के टीपीनगर का रहने वाला बदन सिंह बद्दो बीते चार सालों से फरार है। वह 28 मार्च 2019 को मेरठ पुलिसकर्मियों को नशीला पदार्थ देकर फरार हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह आस्ट्रेलिया और यूरोप के देशों में पनाह लिए है। उसकी दस करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस अब तक जब्त कर चुकी है। उसके खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें