फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : महोबा जा रही रोडवेज बस में आग लगने का मामला, सेवा प्रबंधक निलंबित, दो अन्य पर कार्रवाई

Fri, 23 Dec 2022 12:14 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बस की प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया कि कमानी से बैटरी केबिल का मोटा तार चिपका हुआ था जो पहले से ही घिस रहा था । इससे स्पार्किंग के कारण ही शार्ट सर्किट होने से यह घटना हुई। यह केबिल कमानी के पास होना ही नहीं चाहिए था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा में रोडवेज बस में आग लगने की घटना पर परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने चित्रकूट बांदा क्षेत्र के सेवा प्रबंधक विनय कुमार सिंह तथा जूनियर फोरमैन वीर बहादुर को निलंबित कर दिया है। इलेक्ट्रिशियन भुवानीदीन की सेवा समाप्त कर दी गई है। 

विज्ञापन


 मामले की प्रथमदृष्टया जांच में पाया गया कि कमानी से बैटरी केबिल का मोटा तार चिपका हुआ था, जो पहले से ही घिस रहा था। इससे स्पार्किंग के कारण ही शार्ट सर्किट होने से यह घटना हुई। यह केबिल कमानी के पास होनी ही नहीं चाहिए था। इन दोनों ने पूरी तरह से बस को चेक नहीं किया, जिससे यह घटना हुई। मालूम रहे कि गुरुवार को राठ से महोबा जा रही रोडवेज की बस में अचानक आग लग गई। चालक परिचालक के सूचना देने पर आग पर काबू पाया जा सका और यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें