फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मकान में लगी आग, बुजुर्ग सहित नौ फंसे, तीन मकानों पर सीढ़ी लगाकर किया गया रेस्क्यू

Wed, 30 Nov 2022 10:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे अचानक निचले हिस्से में आग लग गई। उस वक्त सभी सो रहे थे। जब पूरा भूतल आग की चपेट में आ गया और पूरे घर में धुआं भरने से सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो इनकी नींद खुली।
एफएसओ अजय कुमार सिंह के मुताबिक घर की छत पर फंसे सभी नौ लोग लगातार बचाने की गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
सीढ़ी लगाकर किया गया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में जानकीपुरम सेक्टर-एच के मकान नंबर 2/563 के भूतल में बुधवार तड़के 3.30 बजे शार्ट सर्किट से ब्लोअर फट जाने से आग लग गई। इससे पूरा भूतल आग की चपेट में आ गया। लोगों ने खुद को बचाने के लिए बाहर भागने की कोशिश की, लेकिन सीढ़ी पर धुआं भरने के कारण निकल नहीं सके। इस पर सभी भागकर खुले में चौथी मंजिल पर पहुंच गए और फायर व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पौने चार बजे पहुंची अग्निशमन की टीम ने पास के तीन घरों की छतों को आपस में लोहे की सीढ़ियों से जोड़कर दिव्यांग बुजुर्ग सहित नौ लोगों को सुरक्षित निकाला। आग पर काबू पाने में दो घंटे लगे। पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गुडंबा आलोक कुमार राय के मुताबिक जानकीपुरम सेक्टर एच में चित्र बहल परिवार सहित रहते हैं। परिवार में तीन सदस्य हैं। उनके अलावा चार मंजिला मकान में छह अन्य लोग किराये पर रहते हैं। बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे अचानक निचले हिस्से में आग लग गई। उस वक्त सभी सो रहे थे। जब पूरा भूतल आग की चपेट में आ गया और पूरे घर में धुआं भरने से सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो इनकी नींद खुली। इसके बाद सभी बाहर की तरफ भागे, लेकिन धुएं के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया तो सभी छत की तरफ भागे। चौथी मंजिल पर पहुंचने के बाद फायर व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। एफएसओ इंदिरानगर के मुताबिक हादसे की सूचना पर इंदिरानगर व बीकेटी फायर स्टेशन से मौके पर तीन दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

तीन मकानों की छतों को सीढ़ी से जोड़ा, फिर निकाला
एफएसओ अजय कुमार सिंह के मुताबिक घर की छत पर फंसे सभी नौ लोग लगातार बचाने की गुहार लगा रहे थे। इस पर अग्निशमन विभाग के धर्मराज सिंह, किशुन प्रसाद यादव, उमाशंकर विश्वकर्मा, रमाशंकर, फायर मैन इरशाद अहदम, सुधाकर, गंगा मणि, सुरेंद्र यादव, दीन दयाल सिंह टीम के साथ आसपास सटे तीन मकानों की छतों पर गए। वहां पर सीढ़ी से हादसे वाले मकान को जोड़ा, फिर एक-एक कर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान दिव्यांग 65 वर्षीय चित्र बहल को फायरमैन इरशाद व धर्मराज सिंह अपनी गोद में उठाकर नीचे लाए। सुरक्षित निकाले गए लोगों में दिव्यांग चित्र बहल के साथ ही नरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी नेहा वर्मा, सुंधाशु, इमरान, अभिषेक सिंह, सुजीत कुमार, रानी, साधना शामिल हैं। एफएसओ अजय कुमार सिंह के मुताबिक शुरुआती पड़ताल में सामने आया कि आग ब्लोअर में शार्ट सर्किट के बाद धमाके के कारण लगी थी। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इलाके में पूरे दिन रहा दहशत का माहौल
तड़के साढ़े तीन बजे अचानक आग लगने के बाद इसमें फंसे लोगों की चीखपुकार से आसपास के लोगों की भी नींद खुल गई। सभी बाहर निकले तो आग की लपटें और धुआं देखा। इस पर ये लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। हादसे के बाद बुधवार पूरे दिन इलाके में दहशत का माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें